पोस्ट विवरण
सुने
बैंगन
डॉ. प्रमोद मुरारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

बैंगन के पौधों में अधिक फूल और फलों के लिए करें यह कार्य

बैंगन के पौधों में अधिक फूल और फलों के लिए करें यह कार्य

कभी-कभी कड़ी मेहनत के बाद भी किसानों को उचित मुनाफा नहीं मिल पाता है। इसके कई कारण होते हैं। जिनमें पौधों में कम संख्या में फूल एवं फलों का आना या समय से पहले फूलों एवं फलों का झड़ जाना भी शामिल है। कई बार सही जानकारी नहीं होने के कारण किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी कर रहे हैं बैंगन की खेती तो बेहतर फलन के लिए किए जाने वाले कार्यों की जानकारी यहां से प्राप्त करें।

बैंगन में अधिक फूल एवं फल प्राप्त करने के लिए करें यह काम

  • खेत में विभिन्न खरपतवारों पर नियंत्रण करना जरूरी है। खरपतवारों की अधिकता से पौधों को आवश्यक पोषक तत्व नहीं मिलते हैं। जिससे पौधों में फूलों और फलों की संख्या में कमी आती है।

  • निराई-गुड़ाई करते समय खेत में यूरिया का छिड़काव करें।

  • खेत में जल जमाव न होने दें। इसके साथ ही खेत में नमी की कमी भी न होने दें। इन स्थितियों में पौधों के सड़ने या सूखने का खतरा बढ़ जाता है।

  • फूलों को झड़ने से बचाने के लिए और पौधों में फूलों और फलों की संख्या में वृद्धि के लिए 15 लीटर पानी में 2 मिलीलीटर देहात फ्रूट प्लस मिला कर छिड़काव करें।

  • इसके साथ 15 लीटर पानी में 10 ग्राम देहात पंच मिला कर छिड़काव करें। इससे पौधों में पोषक तत्वों की कमी पूरी होती है।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है इस पोस्ट में दी गई जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान मित्र इस जानकारी का लाभ उठा सकें। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें। बैंगन की खेती से जुड़े अपने सवाल बेझिझक हमसे कमेंट के द्वारा पूछें।

16 Likes
7 Comments
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ