Details
बायोफ्लॉक तकनीक : कम क्षेत्र में मछली पालन का बेहतर विकल्प
Author : Surendra Kumar Chaudhari

वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौर में किसानों की आय में कमी के साथ रोजगार पर भी बुरा प्रभाव पड़ा है। ऐसे में किसानों की आय में बढ़ोतरी के लिए मछली पालन एक बेहतर विकल्प है। हम सभी जानते हैं मछली पालन के लिए तालाब का होना बहुत जरु री है। छोटे किसानों के पास तालाब के लिए बड़ी जगह नहीं होती है ऐसे में छोटे किसानों के लिए मछली पालन के व्यवसाय से जुड़ना एक बड़ी समस्या है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कम जगह में भी मछली पालन का व्यवसाय संभव है। अब बायोफ्लॉक विधि से कम जगह में भी सफलतापूर्वक मछली पालन किया जा सकता है। आइए बायोफ्लॉक मछली पालन पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।
क्या है बायोफ्लॉक तकनीक?
-
बायोफ्लॉक मछली पालन की एक नई तकनीक है, जिसमें कम जगह में भी मछलियों का पालन किया जाता है। इस विधि में टैंक में मछलियों का पालन किया जाता है। मछलियों से निकलने वाले मल एवं अतिरिक्त भोजन को प्रोटीन सेल में परिवर्तित किया जाता है। बाद में इसे मछलियों के चारे के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।
बायोफ्लॉक तकनीक से किन मछलियों का पालन किया जाता है?
-
इस तकनीक से पंगेसियस, तिलापिया, देशी मांगुर, सिंघी, कॉमन कार्प, पाब्दा, आदि किस्म की मछलियों का पालन किया जा सकता है।
बायोफ्लॉक तकनीक के लिए आवश्यक संसाधन
-
बायोफ्लॉक तकनीक से मछली पालन के लिए बिजली की व्यवस्था होनी चाहिए। बिजली के अभाव में इस तकनीक से मछलियों का पालन संभव नहीं है।
-
इसके अलावा आपको सीमेंट टैंक, तारपोलिन टैंक, एयरेशन सिस्टम, प्रोबायोटिक्स, मत्स्य बीज की भी आवश्यकता होती है।
क्या है बायोफ्लॉक तकनीक के फायदे?
-
तालाब के बिना भी मछलियों का पालन किया जा सकता है।
-
इस तकनीक से मत्स्य पालन में होने वाले लागत में कमी आती है।
-
पानी की बचत होती है।
-
सीमित जगह में मछलियों का पालन किया जा सकता है।
-
तालाब की तुलना में बायोफ्लॉक तकनीक श्रमिक की कम लागत होती है।
-
मछलियों के चोरी होने का खतरा नहीं रहता है।
बायोफ्लॉक तकनीक में कितनी लागत होती है?
-
यदि आप 10 हजार लीटर का टैंक लगाते हैं तो इसमें आपको करीब 32,000 रुपए की लागत होती है। इस टैंक का प्रयोग 5 वर्षों तक किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें :
-
मछली पालन के व्यवसाय की कैसे करें शुरुआत? यह जानने के लिए यहां क्लिक करें।
हमें उम्मीद है इस पोस्ट में दी गई जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसान मित्रों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक व्यक्ति इस जानकारी का लाभ उठा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।
22 Likes
1 Comment
10 May 2021
Please login to continue
No comments
Ask any questions related to crops
Ask Experts
घर बेठें मिट्टी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर
To use this service Please download the DeHaat App
Download DeHaat App