पोस्ट विवरण
सुने
मछली पालन
पशु पालन
पशुपालन ज्ञान
पशु ज्ञान
5 Dec
Follow

बायोफ्लॉक तकनीक से मछली पालन, कम लागत में अधिक मुनाफा

बायोफ्लॉक तकनीक से मछली पालन, कम लागत में अधिक मुनाफा

बायोफ्लॉक मछली पालन की एक नई तकनीक है, जिसमें कम जगह में भी मछलियों का पालन किया जाता है। इस विधि में टैंक में मछलियों का पालन किया जाता है। मछलियों से निकलने वाले मल एवं अतिरिक्त भोजन को प्रोटीन सेल में परिवर्तित किया जाता है। बाद में इसे मछलियों के चारे के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इस तकनीक से पंगेसियस, तिलापिया, देशी मांगुर, सिंघी, कॉमन कार्प, पाब्दा, आदि किस्म की मछलियों का पालन किया जा सकता है।

क्या है बायोफ्लॉक तकनीक के फायदे?

  • इस तकनीक के द्वारा तालाब के बिना भी मछली पालन कर सकते हैं।
  • इस तकनीक से कम लागत में मछली पालन किया जा सकता है।
  • सीमित जगह में पानी की बचत के साथ मछली पालन किया जा सकता है।
  • तालाब की तुलना में बायोफ्लॉक तकनीक श्रम की आवश्यकता कम होती है।
  • मछलियों के चोरी होने का खतरा नहीं रहता है।

बायोफ्लॉक तकनीक के लिए आवश्यक संसाधन

  • बायोफ्लॉक तकनीक से मछली पालन के लिए बिजली की व्यवस्था होनी चाहिए। बिजली के अभाव में इस तकनीक से मछलियों का पालन संभव नहीं है।
  • इसके अलावा आपको सीमेंट टैंक, तारपोलिन टैंक, एयरेशन सिस्टम, प्रोबायोटिक्स, मत्स्य बीज की भी आवश्यकता होती है।

बायोफ्लॉक तकनीक से मछली पालन में कितनी लागत एवं कितना मुनाफा?

  • लागत एवं मुनाफा टैंक के आकार पर निर्भर करता है।
  • बड़े टैंक में मछलियों की वृद्धि भी अच्छी तरह होती है।
  • अगर आप 10 हजार लीटर का टैंक लगाते हैं तो इसमें आपको करीब 32,000 रुपए की लागत होती है। इसमें टैंक, टैंक में लगने वाले उपकरण, आदि शामिल है।
  • इस टैंक का प्रयोग 5 वर्षों तक किया जा सकता है।
  • टैंक के आकार के साथ इसमें होने वाली लागत भी बढ़ती जाती है।
  • 10 हजार लीटर के टैंक में मछली पालन करने पर हर 6 महीने में करीब 25 हजार रुपए की लागत आती है।
  • 10 हजार लीटर के टैंक से हर 3 से 4 महीने में 5 से 6 किंवटल बिक्री योग्य मछलियां प्राप्त होती हैं।
  • मंहगी मछलियों का पालन करने पर अधिक मुनाफा होता हो।

क्या आपने मछली पालन के लिए बायोफ्लॉक तकनीक का इस्तेमाल किया है? अपने जवाब एवं अनुभव हमें कमेंट के माध्यम से बताएं। यह जानकारी महत्वपूर्ण लगी हो तो इस पोस्ट को लाइक और शेयर करना न भूलें। इस तरह की अधिक जानकारियों के लिए 'पशु ज्ञान' चैनल को तुरंत फॉलो करें।

14 Likes
2 Comments
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ