पोस्ट विवरण
सुने
अरहर
कल्पना
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

अरहर की फसल में लगने वाले कुछ प्रमुख रोग

अरहर की फसल में लगने वाले कुछ प्रमुख रोग

दलहनी फसलों में अरहर की मांग अधिक होती है। मांग अधिक होने के कारण इसकी खेती से किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। लेकिन कई बार कुछ रोगों के कारण अरहर की फसल को भारी क्षति पहुंचती है। अगर आप भी कर रहे हैं अरहर की खेती तो बेहतर पैदावार के लिए फसल को नुकसान पहुंचाने वाले कुछ प्रमुख रोगों की जानकारी होना आवश्यक है। आइए इस विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

अरहर की फसल में लगने वाले कुछ प्रमुख रोग

  • स्टेम ब्लाइट रोग : यह एक फफूंद जनित रोग है। वातावरण में नमी अधिक होने के कारण यह रोग अधिक फैलता है। इस रोग के होने पर प्रभावित पौधों की पत्तियों पर धब्बे बनने लगते हैं। 6 से 7 दिनों के अंदर पूरी पत्तियां जल कर नष्ट हो जाती हैं। रोग बढ़ने पर यह धब्बे पौधों के तने और शाखाओं पर भी नजर आने लगते हैं। कुछ समय बाद शाखाएं सूख कर टूटने लगती हैं। इस रोग पर नियंत्रण के लिए बुवाई से पहले प्रति किलोग्राम बीज को 2 ग्राम थीरम से उपचारित करें। खड़ी फसल में रोग के शुरूआती लक्षण नजर आने पर प्रति एकड़ भूमि में 600 ग्राम मैंकोजेब 35 प्रतिशत एससी का छिड़काव करें।

  • उकठा रोग : यह एक फफूंद जनित रोग है। इस रोग के होने पर पौधों की जड़ें काली होने लगती हैं और पौधों की शाखाएं गलने लगती हैं। प्रभावित पौधों की पत्तियां पीली हो कर गिरने लगती हैं। इस रोग से बचने के लिए फसल चक्र अपनाएं। खेत में जल निकासी की उचित व्यवस्था करें। बुवाई से पहले प्रति किलोग्राम बीज को 2 ग्राम थीरम से उपचारित करें। खड़ी फसल में रोग के लक्षण नजर आने पर 15 लीटर पानी में 25 ग्राम देहात फुल स्टॉप मिला कर छिड़काव करें। इसके अलावा कार्बेन्डाजिम 50 डब्लू.पी 0.2 प्रतिशत घोल को पौधों की जड़ों में डालने से भी इस रोग पर नियंत्रण किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें :

अरहर की बुवाई के समय ध्यान में रखने वाली बातों की जानकारी यहां से प्राप्त करें।

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदिआपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो हमारे पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान मित्र इस जानकारी का लाभ उठाते हुए बेहतर मुनाफा कमा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।

11 Likes
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ