पोस्ट विवरण
सुने
योजनाएं
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

अन्न की आपूर्ति के लिए खुला देश का पहला ग्रेन एटीएम

अन्न की आपूर्ति के लिए खुला देश का पहला ग्रेन एटीएम

अब तक राशन लेने के लिए लोगों को खाद्य आपूर्ति विभाग के कई चक्कर लगाने होते थे। घंटों लम्बी लाइन में लगने के बाद भी उपभोक्ताओं को कम राशन मिलने की शिकायत होती थी। उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एवं उनकी शिकायतों को दूर करने के लिए ग्रेन एटीएम की शुरुआत की गई है।

हरियाणा सरकार के द्वारा राज्य के उपभोक्ताओं के लिए देश का पहला 'ग्रेन एटीएम' स्थापित कर दिया गया है। इसकी शुरुआत हरियाणा के गुरुग्राम जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर की गई है। हरियाणा राज्य के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के अनुसार ग्रेन एटीएम लगने के बाद उपभोक्ताओं को समय पर राशन नहीं मिलना, कम राशन मिलना, जैसे शिकायतें समाप्त हो जाएंगी।

ग्रेन एटीएम के फायदे

  • सार्वजनिक अनाज वितरण प्रणाली में पारदर्शिता आएगी।

  • डिपो में अनाज घटने की परेशानी खत्म हो जाएगी।

  • उपभोक्ताओं को राशन लेने के लिए घंटों लाइन में नहीं लगना होगा।

  • राशन के लिए बार-बार सरकारी डिपो के चक्कर नहीं लगाने होंगे।

  • राशन कम मिलने की समस्या भी दूर होगी।

  • इस मशीन के द्वारा एक बार में केवल 5 से 7 मिनट में ही 70 किलोग्राम तक अनाज निकाला जा सकता है।

  • उपभोक्ताओं एवं डिपो संचालकों के समय की बचत होगी।

  • इस मशीन के द्वारा गेहूं, चावल और बाजरा प्राप्त किया जा सकता है।

ग्रेन एटीएम से कैसे प्राप्त करें राशन?

  • ग्रेन एटीएम मशीन में टच स्क्रीन एवं बायोमैट्रिक मशीन लगी है।

  • उपभोक्ताओं को अपने राशन कार्ड का नंबर दर्ज करना होगा।

  • इसके बाद मशीन के नीचे लगाए गए बैग में सरकार द्वारा निर्धारित अनाज निकलने लगेगा।

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें। साथ ही इसे अन्य मित्रों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक व्यक्तियों तक यह जानकारी पहुंच सके। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। कृषि एवं पशुपालन संबंधी अन्य रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

10 Likes
1 Comment
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ