पोस्ट विवरण
सुने
अंजीर
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
3 year
Follow

अंजीर के पौधों को लगाने का उपयुक्त समय

अंजीर के पौधों को लगाने का उपयुक्त समय

देश के विभिन्न क्षेत्रों में अंजीर को मंजुला, दुमुर और फिग के नाम से भी जाना जाता है। इसके फलों को ताजे फल की तरह खाने के साथ ही सूखा कर मेवे की तरह भी खाया जाता है। आज हम बात करेंगे कई पोषक तत्वों से भरपूर अंजीर की खेती के लिए पौधों की रोपाई का उपयुक्त समय , मिट्टी एवं जलवायु के बारे में।

रोपाई का समय

  • नए पौधों की रोपाई के लिए जुलाई-अगस्त का महीना सबसे बेहतर है।

  • इसके अलावा दिसंबर- जनवरी महीने में भी पौधों की रोपाई की जा सकती है।

मिट्टी एवं जलवायु

  • भारत के लगभग सभी क्षेत्रों में इसकी खेती की जा सकती है।

  • उष्ण जलवायु में खेती करने से अच्छी पैदावार होती है।

  • अधिक ठंड का मौसम पौधों के लिए हानिकारक है।

  • 20 डिग्री से कम तापमान होने पर पौधों का विकास रुक जाता है।

  • अच्छी जल निकासी वाली दोमट मिट्टी और मटियार दोमट मिट्टी इसकी खेती के लिए सर्वोत्तम है।

  • मिट्टी का पी.एच स्तर 7 से 8 होना चाहिए।

  • कम उपजाऊ भूमि में भी इसकी खेती सफलतापूर्वक की जा सकती है।

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है तो इस पोस्ट को लाइक करें। साथ ही इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।

43 Likes
33 Comments
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ