पोस्ट विवरण
अनार : खेती से पहले जानें कुछ महत्वपूर्ण बातें
अनार : खेती से पहले जानें कुछ महत्वपूर्ण बातें
फाइबर, विटामिन के, विटामिन बी, विटामिन सी, आयरन, पोटैशियम, जिंक, ओमेगा 6 फैटी एसिड, जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर अनार का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है। इसके सेवन से हमारे शरीर में रक्त की कमी भी दूर होती है। पूरे वर्ष इसकी मांग होने के कारण इसकी खेती करने वाले किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। यह एक बहु-वर्षीय पौधा है। एक बार पौधों को लगा कर कई वर्षों तक फसल प्राप्त किया जा सकता है। आइए अनार की खेती पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।
पौधों की रोपाई का उपयुक्त समय
-
अनार के पौधों को लगाने के लिए अगस्त-सितंबर का महीना सर्वोत्तम है।
-
इसके अलावा फरवरी से मार्च महीने में भी पौधों को लगाया जा सकता है।
उपयुक्त मिट्टी एवं जलवायु
-
इसकी खेती लगभग सभी प्रकार की मिट्टी में की जा सकती है।
-
बेहतर पैदावार के लिए इसकी खेती उचित जल निकासी वाली रेतीली दोमट मिट्टी में करें।
-
इसकी खेती के लिए उपोष्ण जलवायु की आवश्यकता होती है।
-
फलों के बेहतर विकास के लिए गर्म एवं शुष्क जलवायु की आवश्यकता होती है।
पौधों की रोपाई
-
पौधों की रोपाई कतारों में करें। सभी कतारों के बीच करीब 5 मीटर की दूरी रखें।
-
पौधों से पौधों के बीच की दूरी भी 5 मीटर होनी चाहिए।
-
पौधों की रोपाई के लिए खेत में 60 सेंटीमीटर चौड़े, 60 सेंटीमीटर लम्बे एवं 60 सेंटीमीटर गहरे गड्ढे तैयार करें।
-
सभी गड्ढों में 20 किलोग्राम अच्छी तरह सड़ी हुई गोबर की खाद, 1 किलोग्राम सिंगल सुपर फॉस्फेट एवं 50 ग्राम क्लोरोपायरीफॉस मिला कर भरें।
-
इसके बाद सभी गड्ढों में पौधों की रोपाई करें।
पौधों की सिंचाई
-
पौधों की रोपाई के बाद हल्की सिंचाई करें।
-
इसके बाद आवश्यकता के अनुसार सिंचाई करें।
-
वर्षा होने पर पौधों को सिंचाई की आवश्यकता नहीं होती है।
-
ठंड के मौसम में 12 से 15 दिनों के अंतराल पर सिंचाई करें।
फलों की तुड़ाई
-
पौधों में फल आने के करीब 120 से 130 दिनों बाद फल तुड़ाई के लिए तैयार हो जाते हैं।
-
फलों के पकने के बाद ही तुड़ाई करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें :
-
अनार के फलों के फटने का कारण एवं इस पर नियंत्रण के तरीके जानने के लिए यहां क्लिक करें।
हमें उम्मीद है इस पोस्ट में दी गई जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान मित्र इस जानकारी का लाभ उठाते हुए अनार की खेती के द्वारा अच्छा मुनाफा कमा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।
जारी रखने के लिए कृपया लॉगिन करें
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ