पोस्ट विवरण
सुने
फल
अनानास
कल्पना
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

अनानास की खेती से पहले जानें इसकी बेहतरीन किस्में

अनानास की खेती से पहले जानें इसकी बेहतरीन किस्में

अनानास के फलों में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन हमारे स्वस्थ के लिए बहुत लाभदायक साबित होता है। इसके नियमित सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। इसके साथ ही यह हड्डियों को मजबूत बनाने में भी सहायक है। स्वादिष्ट होने के कारण अनानास कई व्यक्तियों की पसंदीदा फलों में शामिल है। अगर आप भी करना चाहते हैं अनानास की खेती तो इसकी कुछ बेहतरीन किस्मों की जानकारी होना आवश्यक है। आइए इस पोस्ट के माध्यम से हम अनानास की कुछ उन्नत किस्मों की विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

अनानास की कुछ बेहतरीन किस्में

  • जायंट क्यू : यह किस्म पछेती खेती के लिए उपयुक्त है। इस किस्म के पौधों में लगने वाले फल आकार में बड़े होते हैं। प्रत्येक फल का वजन करीब 3 किलोग्राम होता है। पौधों की रोपाई के करीब 15 से 18 महीनों बाद फसल पक कर तैयार हो जाता है।

  • क्वीन : यह जल्दी पकने वाली किस्मों में शामिल है। इस किस्म के पौधे एवं पत्तियां छोटे आकार की होती हैं। पकने के बाद इस किस्म के फल पीले रंग के एवं स्वादिष्ट होते हैं। प्रत्येक फल का वजन करीब 1 किलोग्राम तक होता है।

  • मॉरीशस : यह एक विदेशी किस्म है। अन्य किस्मों की तुलना में इस किस्म के फलों को पकने में अधिक समय लगता है। फलों को पकने में 1 वर्ष से अधिक समय लगता है। प्रत्येक फल का वजन करीब 2 किलोग्राम तक होता है।

  • रेड स्पैनिश : अन्य किस्मों की तुलना में इस किस्म के पौधों में रोगों के प्रकोप का खतरा कम होता है। इस किस्म के फल बाहर से कठोर, खुरदुरे एवं पीले रंग के होते हैं। फल के गुदों में अम्लीय गुण पाए जाते हैं।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान मित्र इस जानकारी का लाभ उठाते हुए अनानास की बेहतर पैदावार प्राप्त कर सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। कृषि संबंधी अधिक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

6 Likes
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ