पोस्ट विवरण
सुने
कृषि
डॉ. प्रमोद मुरारी
कृषि विशेषयज्ञ
3 year
Follow

अनाज भंडारण का सही तरीका

अनाज भंडारण का सही तरीका

हमारे देश में हर वर्ष कई टन अनाज बरबाद हो जाते हैं। जिसका एक मुख्य कारण है भंडारण। किसान एवं कृषि क्षेत्रों के जुड़े अन्य व्यक्तियों को अनाज भंडारित करने की सही प्रक्रिया की जानकारी नहीं है। जानकारी के अभाव में किसान अनाजें सही तरह से भंडारित नहीं की जाती हैं। ऐसे में इस पोस्ट के माध्यम से हम अनाज भंडारित करने का सही तरीका बता रहे हैं।

  • फसलों की कटाई के बाद उसे भंडारित करने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। फसलों की कटाई के बाद उसे अच्छी तरह धूप में सूखना चाहिए।

  • बाजरा, गेहूं, मक्का, ज्वार आदि को यदि बोरियों में भंडारित कर रहे हैं तो अनाज रखने से पहले बोरियों को 10 मिनट तक 1 प्रतिशत मैलाथियॉन के घोल में डुबो कर रखें। इसके बाद बोरियों को तेज धूप में 5 से 6 घंटे तक सुखाएं। इससे विभिन्न कीटों के प्रकोप का खतरा कम हो जाता है।

  • भंडार गृह की अच्छी तरह साफ-सफाई करने के बाद ही उसमे अनाजों को भंडारित करें। यदि कमरे में दरारें या सीलन हैं तो ऐसे स्थान में अनाज भंडारित करने से बचें।

  • चूहों पर नियंत्रण के लिए 2 से 3 प्रतिशत जिंक फास्फाइड का प्रयोग करें। यदि भंडार घर में चूहों के बिल हैं तो उसे अच्छी तरह बंद कर दें। भंडार गृह की खिड़कियों में महीन जाली लगाएं।

  • अनाज से भरी बोरियों को जमीन पर रखने से बचें। इस बात का भी ध्यान रखें कि बोरियां दीवार से सटी न हो। दीवार से सटी होने पर सीलन इत्यादि के कारण अनाज खराब हो सकता है।

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। अगर आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। इससे जुड़े सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। कृषि संबंधी अधिक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।
44 Likes
2 Comments
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ