Details
अमरुद की नई किस्म हुई विकसित, जानें इसकी विशेषताएं
Author : Lohit Baisla

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा अमरुद की एक नई किस्म विकसित की गई है। अमरुद की नई किस्म का नाम काला अमरुद (Black Guava) रखा गया है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार पौधे को 2 से 3 वर्ष पहले लगाया गया था। इस पौधे में फल आने शुरू हो गए हैं। जल्द ही इस किस्म की व्यावसायिक खेती भी शुरू की जाएगी। आइए इस खास किस्म की अमरुद की विशेषताओं पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।
काले अमरुद की विशेषताएं
-
यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक है।
-
कैल्शियम एवं आयरन से भरपूर इसके सेवन से एनीमिया की शिकायत दूर होती है।
-
इस किस्म के अमरुद कब्ज एवं बवासीर जैसे रोगों में फायदेमंद है।
-
इसमें विटामिन, मिनरल्स के साथ एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं।
-
इन सभी के साथ काले अमरुद में एंटी-एजिंग तत्व होते हैं जो बढ़ती उम्र को रोकने में सहायक है।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य मित्रों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक व्यक्तियों तक यह जानकारी पहुंच सके। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। पशु पालन एवं कृषि संबंधी अन्य रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।
15 Likes
4 Comments
1 November 2021
Please login to continue
No comments
Ask any questions related to crops
Ask Experts
घर बेठें मिट्टी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर
To use this service Please download the DeHaat App
Download DeHaat App