पोस्ट विवरण
सुने
फल
अमरूद
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

अमरुद की खेती से पहले जाने इसकी उन्नत किस्में एवं विशेषताएं

अमरुद की खेती से पहले जाने इसकी उन्नत किस्में एवं विशेषताएं

अमरुद के फल स्वादिष्ट होने के साथ स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है। इसकी खेती गर्म एवं ठंडे दोनों क्षेत्रों में की जा सकती है। इसकी खेती के लिए 23 से 28 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान उपयुक्त है। हालांकि अमरुद के पौधे 50 डिग्री सेंटीग्रेड तक तापमान सहन कर सकते हैं। अगर आप भी करना चाहते हैं अमरुद की खेती तो इसकी उन्नत किस्मों की जानकारी होना आवश्यक है। आइए जानते हैं अमरुद की कुछ उन्नत किस्मों के नाम एवं उनकी विशेषताएं।

अमरुद की कुछ उन्नत किस्में

  • लखनऊ 49 : इस किस्म को सरदार के नाम से भी जाना जाता है। इसके पौधे छोटे होते हैं और पौधों में अधिक मात्रा में शाखाएं निकलती हैं। शाखाएं लम्बी होती हैं। इस किस्म के फल आकार में बड़े एवं खुरदुरी सतह के होते हैं। फलों के गुदे स्वादिष्ट एवं सफेद रंग के होते हैं। एक पौधे से प्रति वर्ष करीब 125 किलोग्राम फल प्राप्त किए जा सकते हैं।

  • इलाहाबाद सफेदा : इस किस्म के पौधे सीधे बढ़ते हैं। फलों का आकार गोल होता है। पकने के बाद फल बाहर से पीले एवं अंदर से सफेद रंग के होते हैं। प्रत्येक फल का वजन करीब 150 ग्राम होता है। प्रति वर्ष एक पौधे से काम से काम 80 किलोग्राम तक फलों की पैदावार होती है।

  • ललित अमरूद : इस किस्म के फलों के गुदे गुलाबी रंग के होते हैं। प्रत्येक फल का वजन 250 से 300 ग्राम तक होता है। इस किस्म की भंडारण क्षमता अधिक होती है।

  • श्वेता : यह अधिक उत्पादन देने वाली किस्मों में से एक है। पौधों की लम्बाई मध्यम एवं फल गोल आकार के होते हैं। फलों का रंग सफेद से हल्का पीला होता है। पकने के बाद फलों पर कभी-कभी हल्की लालिमा भी उभरने लगती है। इस किस्म के फलों में बीज काफी कम होते हैं।

  • पंत प्रभात : इस किस्म के पौधों की पत्तियां बड़ी एवं चौड़ी होती हैं। पकने के बाद फलों का ऊपरी भाग पीला हो जाता है। गुदे सफेद रंग के होते हैं। प्रति वर्ष एक पौधे से 100 से 120 किलोग्राम तक फल प्राप्त किए जा सकते हैं।

  • थाई अमरूद : यह अमरूद की एक विदेशी किस्म है। हमारे देश में इस किस्म की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। पौधों की रोपाई से 2 से 3 वर्षों में ही फल आने शुरू हो जाते हैं। फलों का आकार बड़ा होता है। प्रत्येक फल का वजन 800 ग्राम से 1.5 किलोग्राम तक होता है।

  • एप्पल कलर : इस किस्म के पौधे लम्बे और फल गोल आकार के होते हैं। इस किस्म के फलों का बाहरी सतह सेव की तरह हल्के लाल गुलाबी होते हैं। गुदे हल्के सफेद रंग के होते हैं। प्रति वर्ष एक पौधे से 60 से 70 किलोग्राम तक फलों की प्राप्ति होती है।

इन किस्मों के अलावा हमारे देश में अमरुद की कई अन्य किस्मों की भी खेती की जाती है। जिनमें आर्क मृदुला, चित्तीदार, अर्का किरण, हिसार सफेदा, हिसार सुर्खा, सरदार, आदि किस्में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इसे लाइक करें एवं अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अन्य किसान मित्र भी इन किस्मों की खेती कर के अच्छा मुनाफा प्राप्त कर सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।

24 Likes
1 Comment
Like
Comment
Share
banner
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ