Details
अमलतास में है कई औषधीय गुण, जाने इसके फायदे
Author : Soumya Priyam

अमलतास एक माध्यम ऊंचाई वाला वृक्ष है। इसके वृक्षों की ऊंचाई करीब 20 से 30 फीट तक होती है। इसके फूल गुच्छों में आते हैं और फूलों का रंग सुनहरा पीला होता है। अमलतास के वृक्षों में 1 से 2 फीट लम्बी एवं बीजों से भरी हुई फलियां होती हैं। अमलतास में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। आइए इस विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।
अमलतास के स्वास्थ्य लाभ
-
इसके पत्ते बुखार को कम करने में लाभदायक साबित होते हैं।
-
यह पेट एवं पाचन संबंधी समस्यायों जैसे पेट दर्द, भूख की कमी, कब्ज, आदि में लाभदायक है।
-
अमलतास की गिरी से मुंह के छालों में आराम मिलता है।
-
यह बवासीर रोगियों के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
-
अमलतास के पत्ते, फूल, फल, जड़ें एवं तने को उबाल कर स्नान करने से चर्मरोग में आराम होता है।
-
इसकी छाल एवं फलों में एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं। जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक है।
-
यह सर्दी-जुकाम में भी लाभदायक है।
-
इसकी पत्तियों एवं फलों के नियमित सेवन से मधुमेह (डायबिटीज) के रोगियों के लिए फायदेमंद है।
-
इसके अलावा अमलतास कैंसर, ट्यूमर जैसे घातक रोगों में लाभकारी है।
यह भी पढ़ें :
-
कुठ की खेती की अधिक जानकारी यहां से प्राप्त करें।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी आपको पसंद आई है तो हमारे पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अन्य किसान मित्र भी इस जानकारी का लाभ उठा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। अपने आने वाले पोस्ट में हम अमलतास से जुड़ी कुछ अन्य जानकारियां साझा करेंगे। तब तक पशु पालन एवं कृषि संबंधी अधिक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।
19 Likes
2 Comments
4 October 2021
Please login to continue
No comments
Ask any questions related to crops
Ask Experts
घर बेठें मिट्टी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर
To use this service Please download the DeHaat App
Download DeHaat App