पोस्ट विवरण
सुने
खरपतवार
कल्पना
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

अजोला : किसानों एवं पशु पालकों के लिए हरा वरदान

अजोला : किसानों एवं पशु पालकों के लिए हरा वरदान

अजोला जल स्तर पर तैरने वाला एक फर्न है। यह गर्म तापमान के लिए सहनशील है। इसका सबसे अधिक प्रयोग पशुओं के चारे के तौर पर किया जाता है। इसके अलावा हरी खाद के तौर पर भी इसका उपयोग किया जाता है। अनेक फायदों के कारण इसकी खेती किसानों एवं पशु पालकों के लिए हरा वरदान साबित होती है। आइए इस पोस्ट के माध्यम से अजोला के लाभ की अधिक जानकारी प्राप्त करें।

कृषकों को मिलने वाले लाभ

  • अजोला की खेती करने के लाभ इसकी खेती रबी एवं खरीफ दोनों मौसम में की जा सकती है।

  • इसकी खेती जल की सतह पर भी आसानी से की जाती है।

  • जल्दी तैयार होने के कारण बड़े पैमाने पर इसका उत्पादन किया जा सकता है।

  • अजोला में 3.5 प्रतिशत नाइट्रोजन एवं कई तरह के कार्बनिक पदार्थ होते हैं जो मिट्टी की उर्वरक शक्ति को बढ़ाने के लिए आवश्यक है।

  • धान के खेत में अजोला उपयोग करने से निटेला, आदि छोटे खरपतवारों पर नियंत्रण किया जा सकता है।

  • इसके प्रयोग से खेत में रासायनिक नाइट्रोजन की आवश्यकता कम हो जाती है।

  • अजोला की क्यारियों से निकाले गए पानी से सब्जियों के पौधों की सिंचाई की जा सकती है। इससे सब्जियों एवं फलों के उत्पादन में वृद्धि होती है।

पशु पालकों को मिलने वाले लाभ

  • पशुओं के लिए यह सुपाच्य एवं पौष्टिक आहार है।

  • इसके सेवन से पशुओं में दुग्ध उत्पादन की क्षमता में बढ़ोतरी होती है।

  • इसमें प्रोटीन, अमीनो अम्ल, विटामिन ए, विटामिन बी12, बीटा कैरोटीन के साथ कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम, कॉपर, मैग्नीशियम, आदि पोषक तत्व भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

  • रिजका एवं नेपियर घास की तुलना में अजोला में 4 से 5 गुणा अधिक प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है।

  • अजोला का सेवन करने वाले पशुओं के दूध में वसा (फैट) की मात्रा अधिक होती है।

  • पशुओं में बांझपन के निवारण में भी यह उपयोगी है।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। अपने आने वाले पोस्ट में हम अजोला की खेती से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करेंगे। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों एवं पशुपालकों के साथ साझा भी करें। जिससे अन्य किसान एवं पशुपालक भी इसकी खेती करके उचित लाभ प्राप्त कर सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। पशुपालन एवं कृषि संबंधी अधिक जानकारियों के लिए जुड़े रहे देहात से।

14 Likes
1 Comment
Like
Comment
Share
banner
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ