पोस्ट विवरण
सुने
गेहूं
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
3 year
Follow

अधिक सिंचाई हो सकती है गेहूं की फसल के लिए नुकसानदायक

अधिक सिंचाई हो सकती है गेहूं की फसल के लिए नुकसानदायक

फसलों के लिए सिंचाई कितनी महत्वपूर्ण है इससे तो हम सभी वाकिफ हैं। सही समय पर एवं उचित मात्रा में सिंचाई करने से हमें उच्च गुणवत्ता की बेहतर पैदावार प्राप्त होती है। अधिक ठंड पड़ने पर भी सिंचाई करके फसलों को पाले से बचाया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं आवश्यकता से अधिक सिंचाई करने पर फसलों को नुकसान भी हो सकता है। यदि आप गेहूं की खेती कर रहे हैं तो अधिक सिंचाई से होने वाले नुकसान की जानकारी यहां से प्राप्त करें।

  • आवश्यकता से अधिक सिंचाई से होने वाले नुकसान

  • आवश्यकता से अधिक सिंचाई करने पर फसल गिर सकती है।

  • अधिक सिंचाई से गेहूं के दानों में दूधिया धब्बे उभरने लगते हैं।

  • गेहूं की पैदावार में कमी आती है।

  • बालियां निकलते समय फव्वारा विधि से सिंचाई करने पर दानों का मुंह काला पड़ने लगता है। साथ ही करनाल बंट एवं खंडवा रोग का प्रकोप बढ़ जाता है।

  • आवश्यकता से अधिक सिंचाई करने पर खेत में जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। जिससे सड़न रोग होने का खतरा बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है इस पोस्ट में बताई गई जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी आवश्यक लगी है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अन्य किसान मित्र भी यह जानकारी प्राप्त कर सकें। गेहूं की खेती से जुड़े अपनी सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।

59 Likes
3 Comments
Like
Comment
Share
banner
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ