अधिक पैदावार प्राप्त करने के लिए किसान लगातार कड़ी मेहनत करते हैं। इसके बावजूद कई बार सही जानकारी नहीं होने के कारण किसानों को बेहतर परिणाम नहीं मिल पाता है। अधिक पैदावार प्राप्त करने के लिए उन्नत किस्मों की जानकारी होना सबसे महत्वपूर्ण है। ऐसे में यदि आप इस मौसम धान की खेती करना चाहते हैं तो इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें। यहां से आप अधिक पैदावार देने वाली धान की संकर किस्म की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
अधिक पैदावार देने वाली धान की संकर किस्म
देहात डीपीएस विराट
देहात डीपीएस विराट की विशेषताएं
मजबूत अनुकूलन क्षमता।
धान की बालियां लम्बी एवं दानों से भरी होती हैं।
इस किस्म के चावल खाने में स्वादिष्ट होते हैं।
इस किस्म की खेती में पानी की आवश्यकता कम होती है। जिससे सिंचाई में होने वाले खर्च में कमी आती है।
यह किस्म बैक्टीरियल ब्लाइट, लीफ ब्लास्ट, आदि रोगों के प्रति सहनशील है।
पौधों की लम्बाई 110 से 115 सेंटीमीटर होती है।
फसल को पक कर तैयार होने में 120 से 125 दिनों का समय लगता है।
प्रति एकड़ खेत से 30 से 35 क्विंटल तक पैदावार होती है।
इस किस्म की खेती करने वाले किसान फसल चक्र अपनाते हुए आसानी से विभिन्न सब्जियों, आलू, मेंथा एवं गेहूं आदि फसलों की खेती कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें :
डीपीएस पीबी-1509 : बासमती धान की बेहतरीन किस्म की जानकारी यहां से प्राप्त करें।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसान मित्रों के साथ साझा भी करें। जिससे अन्य किसान मित्र भी इन किस्मों की खेती कर के अधिक पैदावार एवं उच्च गुणवत्ता की फसल प्राप्त कर सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें या इस किस्मों की अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18001036110 पर संपर्क करें। अपने आने वाले पोस्ट में हम देहात हाइब्रिड (संकर) धान की कुछ अन्य किस्मों की जानकारी साझा करेंगे। तब तक कृषि संबंधी अन्य जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।
Soil Testing & Health Card
Health & GrowthYield Forecast
Farm IntelligenceAI, ML & Analytics
Solution For FarmersAgri solutions
Agri InputSeed, Nutrition, Protection
AdvisoryHelpline and Support
Agri FinancingCredit & Insurance
Solution For Micro-EntrepreneurAgri solutions
Agri OutputHarvest & Market Access
Solution For Institutional-BuyersAgri solutions