पोस्ट विवरण
सुने
मौसम पूर्वानुमान
डॉ. प्रमोद मुरारी
कृषि विशेषयज्ञ
3 year
Follow

अच्छी वर्षा होने के कारण रबी फसलों की पैदावार में बढ़ोतरी होने की उम्मीद

अच्छी वर्षा होने के कारण रबी फसलों की पैदावार में बढ़ोतरी होने की उम्मीद

पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अच्छी बारिश हुई है। उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, झारखंड और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में वर्षा होने के कारण तापमान में भी गिरावट आई है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार यह बारिश रबी फसलों की खेती करने वाले किसानों के लिए वरदान साबित हो सकती है। तापमान में गिरावट होने से चने एवं दाल जैसे मसूर, उड़द, मूंग की फसलों अच्छी होंगी। कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा वर्ष 2020-2021 में रबी फसलों जैसे गेहूं, चना, सरसों, जौ, बाजरा, लोबिया आदि की पैदावार में बढ़ोतरी की उम्मीद लगाई जा रही है।

अधिक वर्षा होने के कारण किसानों को सिंचाई कम करनी होगी। बुंदेलखंड, झांसी जैसे क्षेत्रों में कम वर्षा के कारण किसानों की अपेक्षा के अनुसार रबी फसलों की पैदावार नहीं होती थी। इस वर्ष अच्छी बारिश होने के कारण इन क्षेत्रों की मिट्टी पहले से अधिक उपजाऊ हो गई है। इसके साथ ही इस वर्ष किसान वर्षा के जल को संरक्षित कर के फसलों की सिंचाई कर सकते हैं। इससे रबी फसलों की खेती करते समय सिंचाई में लागत कम होगी और किसान कम लागत में अधिक पैदावार प्राप्त कर सकेंगे।

इस पोस्ट के साथ दिए गए नक्शे से आपको देश के किन क्षेत्रों में वर्षा हुई है यह समझने में आसानी होगी। नक्शे में हल्के नीले रंग वाले क्षेत्रों में सामान्य से मध्यम वर्षा हुई है। वहीं गहरे नीले एवं बैंगनी रंग भारी से मूसलाधार वर्षा वाले क्षेत्रों को दर्शाते हैं।

22 Likes
8 Comments
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ