पोस्ट विवरण
सुने
कृषि यंत्र
कल्पना
कृषि विशेषयज्ञ
3 year
Follow

अब डीजल की जगह सीएनजी से चलेंगे खेतों में ट्रैक्टर, जानें क्या है इसके लाभ

अब डीजल की जगह सीएनजी से चलेंगे खेतों में ट्रैक्टर, जानें क्या है इसके लाभ

डीजल की बढ़ती कीमतें किसानों के लिए भी परेशानी का कारण बनती जा रही हैं। डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण कृषि में ट्रैक्टर प्रयोग करने वाले किसानों की लागत में लगातार वृद्धि होती जा रही है। ऐसे में किसानों की इस समस्या को दूर करने के लिए एक नया विकल्प ईजाद किया गया है। यह विकल्प है सीएनजी गैस से चलने वाली ट्रैक्टर। इससे खर्च में कमी के साथ पर्यावरण में होने वाले प्रदुषण में भी कमी आएगी।

बात करें लागत की तो शुरुआत में सीएनजी से चलने वाले ट्रैक्टर में खर्च अधिक आ सकता है। लेकिन बाद में खर्च कम होने के कारण छोटे किसान भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही सरकार की तरफ से गांव एवं कस्बों में डीजल से सीएनजी में बदलने की तकनीक संबंधी केंद्र बनाए जाएंगे। जिससे किसानों को ट्रैक्टर को डीजल से सीएनजी में बदलने  के लिए अधिक परिश्रम की आवश्यकता नहीं होगी।

सीएनजी गैस से चलने वाले ट्रैक्टर के फायदे

  • डीजल में होने वाली लागत में कमी आएगी।

  • किसान प्रति वर्ष 1 लाख रुपए तक की बचत कर सकेंगे।

  • वायु प्रदुषण में कमी आएगी।

  • प्रत्येक ट्रैक्टर को किसान 15 वर्षों इस्तेमाल कर सकेंगे।

  • ईंधन की खपत में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो हमारे पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अन्य किसानों तक भी यह जानकारी पहुंच सके। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। कृषि संबंधी अधिक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

31 Likes
2 Comments
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ