पोस्ट विवरण
सुने
फल
आम
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

आम के पुराने पेड़ों से भी मिलेगा भरपूर उत्पादन

आम के पुराने पेड़ों से भी मिलेगा भरपूर उत्पादन

कई बार आम के पुराने वृक्षों का उत्पादन धीरे-धीरे कम होने लगता है। इस समस्या से बचने के लिए बिहार राज्य के मधेपुरा के कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने आम की पैदावार को बढ़ाने के लिए किसानों को कई महत्वपूर्ण बातों की जानकारी दी है। कृषि वैज्ञानिकों की सलाह पर अमल कर के निश्चित ही आप आम के पुराने वृक्षों से भी भरपूर पैदावार प्राप्त कर सकते हैं। आइए इस विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

  • जनवरी महीने में आम के पुराने वृक्षों की आंशिक कटाई करें। कटाई के 1 से 2 वर्षों बाद वृक्षों में फिर से भरपूर फल आने लगते हैं।

  • पुराने वृक्षों में कई बड़ी शाखाएं होती हैं। आवश्यकता से अधिक शाखाएं होने से बाग में रोशनी एवं पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। इसलिए अतिरिक्त शाखाओं की भी कटाई करें।

  • शाखाओं की कटाई के बाद वृक्षों के चारो तरफ गड्ढे तैयार करें। प्रत्येक वृक्ष में 100 से 120 किलोग्राम घूरे की खाद डालें।

  • इसके साथ ही प्रत्येक वृक्ष में 2.5 किलोग्राम यूरिया, 3 किलोग्राम सिंगल सुपर फॉस्फेट एवं 1.5 किलोग्राम म्यूरेट ऑफ पोटाश मिलाएं।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान मित्र इस जानकारी का लाभ उठा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।

13 Likes
Like
Comment
Share
banner
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ