Details
आलू : फसल को सफेद ग्रब कीट से कैसे बचाएं?
Author : Lohit Baisla

अगर आप आलू की खेती कर रहे हैं तो आलू की फसल को नुकसान पहुंचाने वाले कुछ कीटों की पहचान एवं उन पर नियंत्रण की जानकारी होना बहुत जरूरी है। इस पोस्ट के माध्यम से आप आलू में लगने वाले व्हाइट ग्रब यानी सफेद लट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
कीट की पहचान
-
मिट्टी में रहने वाले यह कीट मटमैले सफेद रंग के होते हैं।
-
इनका शरीर मोटा और मुंह गहरे भूरे रंग का होता है।
-
कीट की लंबाई करीब 18 मिलीमीटर एवं चौड़ाई 7 मिलीमीटर होती है।
प्रकोप का लक्षण
-
यह कीट पौधों की जड़ों, तनों के साथ कंद को भी खाकर फसल को नुकसान पहुंचाते हैं।
-
प्रभावित पौधे सूखने लगते हैं।
-
आलू के कंद में सुराख नजर आने लगता है।
नियंत्रण के उपाय
-
बुवाई से पहले खेत की अच्छी तरह जुताई करें। इससे मिट्टी में पहले से मौजूद कीट ऊपर आ कर तेज धूप से नष्ट हो जाएंगे।
-
खेत में कच्ची गोबर का प्रयोग ना करें।
-
जुताई के समय प्रति एकड़ खेत में 8 से 10 किलोग्राम फिप्रोनिल 0.3 प्रतिशत जी.आर मिलाएं।
-
इस कीट से बचने के लिए 150 लीटर पानी में 50 मिलीलीटर देहात कटर मिला कर छिड़काव करें।
-
प्रति एकड़ जमीन में 2.5 से 3 किलोग्राम कार्बोफ्यूरान 3 जी का प्रयोग करें।
-
प्रति लीटर पानी में 2.5 मिलीलीटर क्लोरपायरीफॉस 20 ईसी मिलाकर छिड़काव करें।
यह भी पढ़ें :
-
आलू की पहली सिंचाई की जानकारी प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें।
इस पोस्ट में बताई गई दवाओं के प्रयोग से सफेद ग्रब कीट पर आसानी से नियंत्रण कर सकते हैं। यदि आपको यह जानकारी महत्वपूर्ण लगी है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। आलू की खेती से जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।
51 Likes
2 Comments
23 November 2020
Please login to continue
No comments
Ask any questions related to crops
Ask Experts
घर बेठें मिट्टी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर
To use this service Please download the DeHaat App
Download DeHaat App