पोस्ट विवरण
सुने
कृषि यंत्र
कल्पना
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

आ गया देश का पहला बैटरी से चलने वाला ई-ट्रैक्टर, जानें विशेषताएं

आ गया देश का पहला बैटरी से चलने वाला ई-ट्रैक्टर, जानें विशेषताएं

डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने किसानों की रातों की नींद उड़ा दी है। इसके अलावा डीजल से चलने वाले ट्रैक्टर से निकलने वाले  कार्बन डाई ऑक्साइड गैस से प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है। ऐसे में इन समस्यायों से निजात पाने के लिए देश के वैज्ञानिकों ने भारत का पहला बैटरी से चलने वाला ई-ट्रैक्टर तैयार किया है। यह ट्रैक्टर चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के द्वारा तैयार किया गया है। आइए इस पोस्ट के माध्यम से हम ई-ट्रैक्टर की विशेषताओं पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

ई-ट्रैक्टर की विशेषताएं

  • यह ट्रैक्टर 23.17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलता है।

  • इसमें 16.2 किलो वाट का लिथियम आयन बैटरी है।

  • डीजल की तुलना में इसमें 25.72 से 32 प्रतिशत तक कम लागत आएगी।

  • इसके साथ ही इस ट्रैक्टर में 12 किलो वाट का इलेक्ट्रिक ब्रशलेस डीसी मोटर भी लगा है, जो 72 वोल्टेज और 2000 चक्कर प्रति मिनट पर संचालित होता है।

  • बैटरी को पूरी तरह चार्ज होने में 9 घंटे लगते हैं। इसके अलावा इसमें फास्ट चार्जिंग का भी विकल्प दिया गया है। जिससे केवल 4 घंटों में ही बैटरी को पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है।

  • यह ट्रैक्टर 770 किलोग्राम तक खींचने में सक्षम है।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसानों तक यह जानकारी पहुंच सके। इसे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। पशु पालन एवं कृषि संबंधी अधिक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

7 Likes
2 Comments
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ