पोस्ट विवरण
सुने
अंजीर
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

अंजीर : पौधों की रोपाई उपयुक्त समय, मिट्टी एवं जलवायु

अंजीर : पौधों की रोपाई उपयुक्त समय, मिट्टी एवं जलवायु

पारम्परिक फसलों की तुलना में अंजीर की खेती करना किसानों के लिए अधिक लाभदायक सिद्ध हो सकती है। ताजे फलों के अलावा अंजीर के सूखे फलों की मांग भी बढ़ती जा रही है। रोपाई का समय इसके अलावा अंजीर के फलों से आयुर्वेदिक दवाइयां भी तैयार की जाती हैं। आइए आज हम अंजीर की खेती के लिए सही समय के साथ उपयुक्त मिट्टी एवं जलवायु पर भी विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

पौधों की रोपाई के लिए सही समय

  • नए पौधों की रोपाई के लिए जुलाई-अगस्त का महीना सर्वोत्तम है।

  • इसके अलावा दिसंबर- जनवरी महीने में भी पौधों की रोपाई की जा सकती है।

उपयुक्त मिट्टी एवं जलवायु

  • भारत के लगभग सभी क्षेत्रों में इसकी खेती की जा सकती है।

  • उष्ण जलवायु में खेती करने से अच्छी पैदावार होती है।

  • अधिक ठंड का मौसम पौधों के लिए हानिकारक है।

  • 20 डिग्री से कम तापमान होने पर पौधों का विकास रुक जाता है।

  • अच्छी जल निकासी वाली दोमट मिट्टी और मटियार दोमट मिट्टी इसकी खेती के लिए सर्वोत्तम है।

  • मिट्टी का पी.एच स्तर 7 से 8 होना चाहिए।

  • कम उपजाऊ भूमि में भी इसकी खेती सफलतापूर्वक की जा सकती है।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस वीडियो में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान इस जानकारी का लाभ उठाते हुए अंजीर की खेती कर सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। अपने आने वाले पोस्ट में हम अंजीर की खेती से जुड़ी कुछ अन्य जानकारियां साझा करेंगे। तब तक पशु पालन एवं कृषि संबंधी अधिक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

7 Likes
Like
Comment
Share
banner
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ